आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में प्राचार्या के निर्देशन में हर्षोल्लास से महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
प्राचार्या डा. शर्मिला रानी ने कहा कि-बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा, समाज सुधार और क्षेत्रीय पहचान की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होनें कहा कि बिनोद बाबू का “पढ़ो और लड़ो” का नारा सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत सशक्त व प्रेरणादायक है।
यह नारा विशेष रूप से शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है।
वहीं, रामधारी सिंह दिनकर, जिन्होंने अपने ओजस्वी काव्य से भारतीय जनमानस को जागृत किया, आज भी युवाओं के हृदय में जोश और स्वाभिमान भरते हैं। मंच संचालन ऋषि रंजना एवं अनुशिखा अनु ने किया।
इस कार्यक्रम मे कई छात्राओं ने दोनों महापुरूषों पर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएँ उपस्थित थी।



