एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी के भरपाई पर विश्वविद्यालय के द्वारा पहल की गई है। जिसके तहत डिग्री कॉलेज झरिया, धनबाद और एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय धनबाद के बीच में महाविद्यालयों के संघ का गठन किया गया है I
तथा स्नातक दर्शनशास्त्र विषय में कक्षाएं लेने हेतु डॉ कृष्ण मुरारी सहायक प्राध्यापक, विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग को सप्ताह में 3 दिन छात्र हित में सहयोग देने हेतु निर्देश दिया गया है।
डिग्री कॉलेज झरिया से एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय के मध्य में भौतिकी शास्त्र, गणित और सभी विषयों के लिए शिक्षकों का आदान-प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
