बी.एड. विभाग की छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास से का मनाया गया शिक्षक दिवस।

आज दिनांक 11सितंबर को श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में बी.एड. विभाग की छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस का मनाया गया। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात डा. राधाकृष्णन की छवि पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्या डा. शर्मिला रानी ने सर्वप्रथम सभी गुरू जनों को नमन करते हुए शिक्षक के महत्व को बताया एवं शिक्षकों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष सुजाता मिस्रा ने छात्राओं को एक अच्छे शिक्षक के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत, नृत्य और नाटक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन रीषि रंजना एवं स्वीटी ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर, डा. शोभा सरिता, बी.एड. विभागाध्यक्ष सुजाता मिस्रा, सभी शिक्षिकाएँ और छात्राएँ उपस्थित थे।

Categories: