नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय धनबाद के एनएसएस इकाई के द्वारा 30.8.2025 को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली से पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शर्मिला रानी के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत हेतु शपथ ग्रहण किया गया।
तत्पश्चात प्रोफेसर इंचार्ज 1 श्री विमल मिंज, एनएसएस इकाई एक समन्वयक डॉ मोनालिसा साहा, सुश्री सुजाता मिश्रा, डॉ धीरज मिश्रा, नूतन मिश्रा, पूनम जोशी कुंडू, डॉ० वैशाली, डॉ सुजाता सिंह , कावेरी मित्रा समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की भागीदारी के साथ छात्राओं की भारी भीड़ ने महाविद्यालय प्रांगण से रणधीर वर्मा चौक तक इस जागरूकता रैली में सक्रियता से भाग लिया |
छात्राओं ने उनके द्वारा बनाए गए पोस्टर के साथ रैली में शामिल हुई।
