एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट कैंप आयोजित !

एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट के द्वारा , प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के निर्देशन में और SNMMCH धनबाद की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, फ्री हीमोग्लोबिन टेस्ट तथा अवेयरनेस cum मोटिवेशनल कैंप का आयोजन आज दिनांक 28.8.2025 को किया गया।

इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉक्टर शर्मिला रानी ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तत्पश्चात 12 छात्राओं तथा शिक्षकों ने रक्तदान किया इसमें दिव्या कुमारी, अंकिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुष्मिता सोनी पांडे, छोटी मरांडी, सृष्टि श्रेया चक्रवर्ती तथा शिक्षिका नूतन मिश्रा ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की
कार्यक्रम में 50 छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना हीमोग्लोबिन टेस्ट भी करवाया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोनालिसा साहा तथा डॉ धीरज मिश्र। तथा। एसएनएमएमसीएच धनबाद की तरफ से आए हुए डॉक्टर एस के पांडे, मानिक कुमार दास, संजीव कुमार, शिव प्रसाद महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Categories: