नशा मुक्ति अभियान के तहत SSLNT महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित !

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एस. एस. एल. एन.टी.महिला महाविद्यालय, धनबाद के एन०एस०एस० ईकाई के द्वारा प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के निर्देशन में दिनांक 25/08/2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्रो० इंचार्ज -1 श्री बिमल मिंज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर एन०एस० एस०ईकाई 1समन्वयक डॉ.मोनालिसा साहा, एन ०एस० एस०ईकाई 2 समन्वयक निरजा अंजेला खाखा, डॉ.सुनीता हेम्ब्रम, डॉ.कविता धिरे, मिसेज कावेरी मित्रा , डॉ.धीरज मिश्रा मौजूद थे।

शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हर एक पौधे को नशा मुक्ति के लिए समर्पित किया। छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में पौधे एवं सीड बाॅल लगाकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दिखाई।

Categories: