टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में कार्यशाला आयोजित !

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एस .एस .एल .एन. टी .महिला महाविद्यालय,धनबाद के एन०एस०एस० ईकाई के द्वारा दिनांक 12/06/2025 को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के मार्गदर्शन एवं परामर्श से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।महाविद्यालय के प्रो० इंचार्ज -1 श्री बिमल मिंज के नेतृत्व में में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एन०एस०एस०समन्वयक डॉ.मोनालिसा साहा एवं समन्वयक निरजा अंजेला खाखा द्वारा हुआ।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सत्यम कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार,जिला कार्यक्रम समन्वयक जावेद अंसारी मौजूद थे।

प्रो. बिमल मिंज एवं प्रो. बिनिता सोरेंग द्वारा गमला देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ.सत्यम कुमार एवं डॉ.सुनील कुमार ने टीबी से जुड़ी समस्याएं, उपचार, एवं उन्मूलन के बारे में विशेष जानकारी दी।

इसके पश्चात जावेद अंसारी ने टीबी के लक्षण,उससे संबंधित भ्रांतियां, मिथकों ,इससे इलाज तथा संक्रमण से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।

इसके साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित शंकर प्रमाणिक ने धनबाद में टीबी मुफ्त परीक्षण केन्द्रों से अवगत कराया । इसके उपरांत टीबी मुक्त भारत के लिए वक्ताओं, शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को टीबी प्लेज में पंजीयन कराके प्रमाण पत्र ग्रहण करने की बात कही गई।

Categories: