एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन !

एस.एस.एल.एन.टी महिला कॉलेज धनबाद में आज दिनांक 11/08/25 को परिचय सत्र कार्यक्रम का आयोजन प्रथम सेमेस्टर (2025-29) की छात्राओं का किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भाग लिया ।

कला, वाणिज्य और मानविकी संकाय से जुड़ी हुई सभी छात्राओं को उनके सिलेबस, NEP 2020 से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई । तत्पश्चात सभी छात्राएं अपने-अपने विभाग में जाकर अपनी कक्षाओं एवं सिलेबस के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Categories: