महामहिम राष्ट्रपति महोदया के दिनांक 01 अगस्त 2025 धनबाद आगमन को लेकर एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय को माननीय कुलपति के मौखिक आदेशानुसार सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है।
अतः इसी बाबत UG sem 1 का नामांकन भी अगले आदेश तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। अतः 01 अगस्त को कक्षा हेतु छात्राएं महाविद्यालय नहीं आएं एवं नामांकन हेतु चयनित आवेदनकर्ता भी 01 अगस्त को महाविद्यालय नहीं आएं। नामांकन प्रक्रिया पुनः 02 अगस्त से प्रारंभ होगी।
