दिनांक 28 जून 2025 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में बी.एड. की छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सी-डैक पटना से प्रशिक्षित प्रमाणित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा आयोजित की गई, जिनमें कॉलेज की प्राध्यापक सुश्री बिनिता सोरेंग, डॉ. प्रीति कुमारी और डॉ. शांता बड़ाइक शामिल थीं। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया।
इस क्रम में ,04 जुलाई 2025 को बलियापुर प्रखंड के चांदकुइयाँ सरकारी विद्यालय, आमताल, धनबाद में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए भी इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित की गई।
दोनों सत्र अत्यंत इंटरएक्टिव और ज्ञानवर्धक रहे। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया, इंटरनेट उपयोग तथा मोबाइल बैंकिंग के लाभ और हानियों को लेकर विशेष रुचि दिखाई। कार्यशाला के दौरान साइबर सुरक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीके से दिया गया।
इस पहल का उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क करना रहा। महाविद्यालय परिवार इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।





