एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन !

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विषय (Theme)’ एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य ‘ के अवसर पर एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय, धनबाद के NSS ईकाई की ओर से दिनांक 21/06/2025 को पूर्वाह्न 7:30 बजे से योग सत्र का आयोजन किया गया । महाविद्यालय ने भारत सरकार द्वारा विकसित योगा पोर्टल में पंजीयन भी कराया।

इस सत्र में ट्रेनर के रूप में बेबी कुमारी,रुपा कुमारी,संतन कुमारी उपस्थित थीं। सत्र की शुरुआत मंगलाचरण वंदन से हुई। इसके उपरांत ट्रेनरों द्वारा विभिन्न आसनों यथा ताड़ासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन एवं कपालभाति प्राणायाम, नाड़ी शोधन प्राणायाम,शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायम का अभ्यास कराया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्राओं की उत्साहवर्धक सहभागिता ने सत्र को सफल बनाया ।’ शांतिपाठ होने के पश्चात NSS समन्वयक निरजा अंजेला खाखा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सत्र का समापन हुआ। आयुष लिंक में सत्र समाप्ति उपरांत विडियो तथा लिए गए फोटो को अपलोड किया गया।

Categories: