एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया।

एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में आज दिनांक 22 मार्च 2025 को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागअध्यक्ष डॉ.मोनालिसा साहा और जीव विज्ञान की विभागअध्यक्ष डॉ. प्रिया आराध्या इक्का के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने जैव विविधता के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने सीडबॉल के बारे मे बताया साथ ही आम और लीची के सीडबॉल बनाने का तरीका भी बताया और छात्राओं को सीडबॉल बना कर लाने के लिए उत्साहित किया।

कार्यक्रम में दोनों विभाग की छात्राओं ने जैव विविधता के ऊपर व्याख्यान दिया और उसके महत्व के ऊपर चर्चा किया दोनों विभाग के छात्राओं ने चार्ट और मॉडल भी बनाया।

Categories: