यूजीसी द्वारा जारी पत्रांक संख्या . D.O.NO.F.91-2/2025(GS) दिनांक :- 13 नवंबर, 2025 एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना पत्रांक संख्या :- BBMKU/DSW/R/2050/2025, दिनांक :- 25/11/2025 के आलोक में महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय के (मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा) डॉ. नीलू कुमारी की उपस्थिति रही। जो विश्वविद्यालय की नामांकन पदाधिकारी भी है।
उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर अपने विचारों को रखते हुए कहा कि कार्यस्थल में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के उत्पीड़न से मुक्त वातावरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। साथ ही तनाव प्रबंधन, भावनात्मक स्वास्थ्य और सकारात्मकता बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
वर्तमान समय में जो बच्चे मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं इस विषय पर भी गंभीर रूप से चर्चाएं हुई। मौके पर उपस्थित छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों पर खुलकर चर्चा की। उन्हें तनाव और चिंता को प्रबंधित करने के लिए व्यावहारिक तकनीकें भी सिखाई गईं।
महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ. शर्मिला रानी ने बताया, हमारा उद्देश्य केवल POSH अधिनियम का अक्षरशः पालन करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ हर महिला कर्मचारी और छात्रा खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस करे। यह कार्यशाला उसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
उत्पीड़न का मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। इस कार्यशाला के माध्यम से हमने प्रतिभागियों को यह संदेश दिया है कि वे अपनी मानसिक भलाई को प्राथमिकता दें और किसी भी शिकायत के लिए आईसीसी से संपर्क करने में संकोच न करें।
