श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय के शिक्षकों ने नए परिसर में मनाया एक दिवसीय पिकनिक !

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आज दिनांक 1/ 2/ 2026 को एक दिवसीय पिकनिक का विशेष आयोजन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा दिए गए 25 एकड़ भूमि पर किया गया।

दैनिक शैक्षणिक कार्यों और व्यस्त दिनचर्या से इतर, आपसी संवाद और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से सभी शिक्षक वृंद पिकनिक स्थल पहुँचे। इस पिकनिक की शुरुआत सुबह दस बजे हुई।

कार्यक्रम के दौरान केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी संगम देखने को मिला। शिक्षकों ने अंताक्षरी, गीत-संगीत, और विभिन्न रोचक खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिंला रानी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और उनकी ऊर्जा ही संस्थान की शक्ति है। ऐसे आयोजनों से न केवल मानसिक ताजगी मिलती है, बल्कि टीम के रूप में एक-दूसरे को समझने का अवसर भी मिलता है।

वरिष्ठ शिक्षिका कावेरी मित्रा और शिक्षको ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कॉलेज परिसर से दूर नये परिसर ने सभी के बीच नई ऊर्जा का संचार किया है।

दोपहर के सामूहिक भोज के पश्चात सभी ने महाविद्यालय को मिले नए भूमि को देखा और आनंदित होते हुए खुशी भी जाहिर की व सामूहिक छायाचित्र खिंचवाए। आयोजन के अंत में सभी सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया। शाम को सभी शिक्षक सुखद स्मृतियों के साथ वापस लौटे।

Categories: