एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल !

एस. एस. एल. एन. टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद (भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी) के जन्मदिवस के अवसर पर “हम बेटियां खेलेंगे और खिलेंगे” के मूल विषय पर “राष्ट्रीय खेल दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज ने ध्यानचंद जी को याद करते हुए उनके जीवन और संघर्ष क़ो विस्तार से छात्राओं को बताया। खेल सचिव डॉ. धीरज मिश्रा, (हिंदी विभाग) के द्वारा इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

जिसमें छात्राओं की दो टीमों ने भाग लिया। ए टीम की कप्तान किरण कुमारी (बीएड), बी टीम की कप्तान ॠचा कुमारी (बी.ए) के बीच कबड्डी का यह मुकाबला खेला गया। जिसमें बीएड की छात्राओं ने विजय प्राप्त की।

डॉ. शोभा सरिता, कावेरी, जोशी, सुजाता, डॉ. वैशाली, डॉ. प्रिया, बिनीता, नूतन, लक्ष्मी एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों में मीना कुमारी, शिवानी, सोनिया, संगीता, शिवानी, मालती ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

छात्राओं में विजेता टीम (ए) को प्राचार्या के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

Categories: