दिनांक 14.03.26 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के निर्देशन में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज वन बिमल मिंज सर ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
हमें अपनी सोच और नजरिया बदलने की जरूरत है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और निर्णय लेने में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।तत्पश्चात राजनीतिक विभाग की विभागाध्यक्ष एवं बरशर डा. सुमिता तिवारी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इसके बाद विभिन्न छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर काव्य पाठ, भाषण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन पूर्वी एवं एकता ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग की डा. लक्ष्मी मुर्मू ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी।




