एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय में नशामुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक !

एस. एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय,धनबाद के NSS ईकाई के द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत दिनांक 25/06/2025 को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पीएमसीएच , धनबाद के सामुदायिक चिकित्सा से संबंधित डॉ.रविरंजन झा(असोसिएट प्रोफेसर)मौजूद थे।

उन्होंनें कार्यशाला के प्रारंभ में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के आदर्श हैं जो भावी पीढ़ी को प्रभावित करते हैं, अतः उन्हें मादक पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए। उन्होंने अल्कोहल, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य नशीली पदार्थों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया ।

उन्होंनें यह भी बतलाया कि गर्भवती महिलाओं का नशीली पदार्थों के सेवन से पेट में पल रहे शिशु का विकास कैसे अवरोधित होता है। प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी मार्गदर्शन एवं परामर्श से यह कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में NSS समन्वयक डॉ.मोनालिसा साहा एवं समन्वयक निरजा अंजेला खाखा की भूमिका महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही।

Categories: