एस.एस.एल.एन.टी.महिला महाविद्यालय, धनबाद के एन०एस०एस०ईकाई के द्वारा दिनांक 21/07/2025 को एक संवादात्मक सत्र (Interactive session) का आयोजन किया गया।
प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के परामर्श एवं प्रोत्साहन से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो०बिमल मिंज के ज्ञानवर्धन वक्तव्य से हुआ।
उन्होंनें टीबी का कैसे उन्मूलन करना है, विषय पर विस्तृत जानकारी दी, साथ ही साथ छात्राओं से वे संवादात्मक रुप से भी जुड़े। छात्राएं निशा मुर्मू, सानिया अशिफ,शिवानी अग्रवाल, शिवानी जयसवाल ने टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
एन०एस०एस० समन्वयक डॉ. मोनालिसा साहा एवं समन्वयक निरजा अंजेला खाखा की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।




