झारखंड सरकार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) पत्रांक संख्या – 01/वि०- 14/2024 ( खण्ड -1)-1071 के आलोक में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये गये अभियान (दिनांक 10.06.2025 से 26.06.2025) के तहत एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद के NSS ईकाई के द्वारा 26/06/2025 को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली से पूर्व प्राचार्या डॉ.शर्मिला रानी के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त भारत’ हेतु शपथ ग्रहण किया गया।
इसके उपरांत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सय्यदा खातून को प्रथम स्थान,मंजू कुमारी को द्वितीय स्थान, लक्ष्मी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए तीनों छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
परिणाम घोषित होने के बाद NSS समन्वयक डॉ. मोनालिसा साहा, समन्वयक निरजा अंजेला खाखा,बिनीता सोरेन बी.एड.विभागाध्यक्ष सुश्री सुजाता मिश्रा , डॉ. धीरज मिश्रा, डॉ. लक्ष्मी मुर्मू , डॉ. प्रीति सिंह,मनमीत कौर , जोशी पूनम किंडो, डॉ. कल्याणी , नूतन मिश्रा समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाओं की भागीदारी के साथ छात्राओं की भारी भीड़ ने महाविद्यालय प्रांगण से रणधीर वर्मा चौक तक इस जागरूकता रैली में सक्रियता से भाग लिया।

