कार्यक्रम: IBM के प्रमाणित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स की उपयोगिता।

दिनांक: 8 अक्टूबर 2025
स्थान: SSLNT महाविद्यालय, धनबाद

आज SSLNT महाविद्यालय में आयोजित एक विशेष सत्र में IBM–Yashaswi Group के प्रतिनिधि श्री नरेश सिंह द्वारा छात्राओं एवं अभिभावकों के समक्ष IBM के प्रमाणित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रतिनिधि ने बताया कि यह कोर्स छात्राओं को आधुनिक तकनीक की समझ के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने यह बतलाया कि AI आधारित कौशल आज के समय में हर क्षेत्र में आवश्यक हैं और यह कोर्स छात्राओं को जॉब रेडी (Job Ready) बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर B.Ed. एवं स्नातक (Graduation) की छात्राओं ने इस कोर्स को करने में गहरी रुचि दिखाई और IBM–Yashaswi के इस प्रयास की सराहना की।

यह पहल छात्राओं को भविष्य की तकनीकी दुनिया से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *