एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद में झारखंड उच्च शिक्षा विभाग की ओर से श्री अजीत पटवर्धन, J-PAL साउथ एशिया में वरिष्ठ शोध सहयोगी और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रभात बरनवाल के नेतृत्व वाली टीम ने नई शिक्षा नीति 2020 पर जागरूकता मॉड्यूल विकसित करने तथा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पर शिक्षकों के साथ कार्यशाला आयोजित किया जिसमें महाविद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं तथा प्राचार्या ने इस अवसर पर नई शिक्षा नीति के संबंध में 2025-26 सत्र से आरंभ होने वाले सेमेस्टर वन के कक्षाओं में भारतीय शिक्षा परंपरा पर सोशल अवेयरनेस और अन्य विषयों पर अपने बातों को रखा तथा शिक्षकों को आगे ट्रेनिंग के लिए तैयार रहने के लिए कहा। इस कार्यशाला का संचालन प्रोफेसर इंचार्ज वन के द्वारा किया गया।
