श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में स्थापना दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित!

आज दिनांक :- 17. 11. 2025 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में स्थापना दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता, झांकी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, साइंस एग्जीबिशन आदि कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओ में महाविद्यालय की कुल एक सौ दस छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे छात्रों ने जिस गहराई और आत्मविश्वास से राज्य के भविष्य पर अपने पेंटिंग, झांकी, निबंध रखें हैं, वह सराहनीय है। ये सभी प्रतियोगिताएं केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि झारखंड के प्रति युवा पीढ़ी की जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि ये युवा ही ‘नया झारखंड’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *