जलवायु परिवर्तन विषय पर सेमिनार का किया गया आयोजन।

आज एस. एस. एल. एन. टी महिला महाविद्यालय, धनबाद के NSS Unit ॥ के द्वारा ” जलवायु परिवर्तन” विषय पर सेमिनार का – आयोजन किया गया था सेमिनार का आरंभ ‘ कड़वी हवा’ फिल्म के कुछ झलक दिखाकर किया गया| प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया | डॉ. सुधा पंडया ने ग्रीन एनर्जी के बारे में बताया कि यह क्या है और हम इसका प्रयोग करके कैसे ग्लोबल वार्मिंग को रोक सकते है।

डॉ. विनोती ओझा ने Role of Common People’ पर अपना विचार दिया और कहा जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक परिणाम को रोकने में आम जनता की भी भागीदारी जरुरी है। डॉ. प्रिया आराध्या एक्का ने जलवायु परिवर्तन क्यों हो रहा है तथा इसका हमारे स्वस्थ पर क्या प्रभाव पड़ रहा है एवं व्यक्तिगत स्तर पर हम कैसे इसके प्रभाव को कम कर सकते है पर व्याख्यान दिया | मंच का संचालन NSS Coordinator डॉ. नीलू कुमारी ने किया। सेमिनार में श्री बिमल मिंज, डॉ. प्रिया मधुलिका एक्का, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. सुजाता सिंह इत्यादि उपस्थित थे |

Categories: