भारतीय ज्ञान परंपरा और वैदिक गणित पर एसएसएलएनटी कॉलेज में प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित !

एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के IQAC की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक व्याख्यान रखा गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो (डॉ) बिमल कुमार मिश्रा, प्रिंसिपल, आदर्श कॉलेज राजधनवार थे।

उन्होंने वैदिक गणित और इसके वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर शिक्षा और शोध पर छात्राओं तथा शिक्षकों को उत्साहित किया साथ ही इस पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी कि किस रीति से वैदिक गणित जो भारतीय इतिहास का हिस्सा रहा है विश्व में कैसे विश्व गुरु होने की अपनी पहचान को रखता है।

विश्वविद्यालय से उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पुष्पा कुमारी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष आमंत्रित थीं। साथ ही साथ डॉ रानी मिश्रा (पत्नी प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्रा) भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी की अगुवाई में हुआ। इस व्याख्यान में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Categories: