एस एस एल एन टी के प्रांगण स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया।

एस एस एल एन टी के प्रांगण स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया। प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने वीर सपूतों को पुष्प अर्पण कर तिरंगा फहराया। प्राचार्या ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में अंतर बताते हुए दोनों के महत्व को बताया।

प्राचार्या ने छात्राओं को असफलता को चुनौती समझ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया ।NEP2020 नीति के तहत मातृभाषा में शिक्षण के महत्व को बताया।झारखंड के प्राकृतिक भंडार की वस्तुओं को पेटेंट करने की दिशा में माननीयकुलपति महोदय की पहल से अवगत कराया।

प्राचार्या ने कहा तिरंगा हमारा गर्व है ,सम्मान है।डॉ सुनीता हेम्ब्रम ने कार्यक्रम का संचालन किया।उन्होंने प्राचार्या महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्राचार्या के नेतृत्व में महाविद्यालय ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल किया । इस अवसर परसभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *