श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय, धनबाद के हिन्दी-विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय, धनबाद के हिन्दी-विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिज ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय पहचान है। इसका प्रचार-प्रसार करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजनों से हम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और भाषा से जोड़ सकते हैं।

हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष सुनीता हेंब्रम ने कहा कि भाषा हमारी संस्कृति और परंपरा की वाहक होती है। इसलिए हिंदी की तुलना अन्य भाषा से नहीं हो सकती।

अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. कविता धिरहे ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला, अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. शोभा सरिता ने हिन्दी भाषा की मिठास एवं सोधी सुगंध पर अपनी बात रखी।

अन्य विभागों के शिक्षकों एवं छात्राओं ने भी अपने विचारों को रखा । मौके पर सभी विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Categories: