आज दिनांक :- 22/1/2026 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में ‘पराक्रम दिवस’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी और शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई।
कार्यक्रम में B.Ed विभाग की छात्रा समा आसिफ, सरिता कुमारी, उत्कर्षा चौधरी एवं राजनीति विज्ञान विभाग से पिंकी कुमारी, अंग्रेजी विभाग से रोमा कर्मकार, इतिहास विभाग से पूजा कुमारी ने नेताजी के जीवन संघर्ष पर ओजस्वी भाषण दिए और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों के द्वारा की गई थी।
