श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अठारह छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ओजस्वी वाणी से राज्य के विकास पर अपने विचार रखे।
छात्राओं ने अपने भाषणों में झारखंड के इतिहास, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान, जनजातीय संस्कृति और खनिज संपदा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में राज्य के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और उनके समाधान के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।
निर्णायक मंडल में प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिज, डॉ. सुमिता तिवारी, डॉ. सुनीता हेंब्रम, डॉ. कविता धीरहे शामिल थीं, जिन्होंने प्रस्तुति, विषयवस्तु और वक्तृत्व कौशल के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया। प्रथम स्थान प्रतिभा कुमारी, sem-2/ राजनीतिक शास्त्र विभाग, द्वितीय स्थान रूपा चौहान, Sem-4/राजनीतिक शास्त्र विभाग, तृतीय स्थान प्रिया बनर्जी , रसायन शास्त्र विभाग को मिला।
समापन समारोह में प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे छात्राओं ने जिस गहराई और आत्मविश्वास से राज्य के भविष्य पर अपने विचार रखे हैं, वह सराहनीय है। यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि झारखंड के प्रति युवा पीढ़ी की जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हमें विश्वास है कि ये युवा ही ‘नया झारखंड’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।” विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ धीरज कुमार मिश्रा, हिंदी विभाग, डॉ. वैशाली सेन गुप्ता रसायन शास्त्र विभाग के सहयोग से किया गया।
