आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. शर्मिला रानी के नेतृत्व में हर्षोल्लास से दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. पुष्पा कुमारी डी.एस.डब्ल्यू बी.बी.एम.के.यूनिवर्सिटी, गेस्ट आफॅ ऑनर प्रोफेसर डा. आर. त्रिपाठी रजिस्ट्रार बी.बी.एम.के.यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि डी.एस. डब्ल्यू.ओ. धनबाद श्रीमती स्नेह कश्यप उपस्थित थीं। सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम मे छात्राओं ने काॅलेज परिसर में विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनमें खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, दीपक एवं सजावटी वस्तुएँ प्रमुख थीं।
हस्तनिर्मित दीयों, मोमबत्तियों, पूजा-सामग्री, और सजावटी वस्तुओं की बिक्री करने वाले स्टॉलों ने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएँ उपस्थित थी।


