आज 26/11/2025 को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर पूरे सम्मान और गर्व के साथ एस एस एल एन टी महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगणों तथा रामा कृष्णा IAS एकेडमी के निदेशक विभात सर और रोहित सर ने संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर को फूल चढ़ाकर किया।
डॉ. सुमिता तिवारी विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र ने कार्यक्रम की शुरुआत की तथा प्राचार्या को संविधान दिवस के महत्ता पर प्रकाश डालने के लिए बुलाया।
राजनीति शास्त्र विभाग की छात्राओं ने संविधान बनाने वालों द्वारा संविधान बनाने से पहले और बाद की चर्चा पर एक नाटक का मंचन किया।
समसत्र 1 की छात्राओं ने एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद समसत्र 6 और समसत्र 4 की छात्राओं ने अपने मंतव्य रखा और कविता पाठ किया।
रामा कृष्णा IAS एकेडमी के निदेशक विभात सर और राजनीति शास्त्र के शिक्षक रोहित सर ने अपने ज्ञानवर्धक विचारों से इस मौके की शोभा बढ़ाई।
अंत में डॉ. प्रिया मधुलिका एक्का ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। अंत में राष्ट्रगान गाकर सभा का विसर्जन किया गया।
