माननीय राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के दिनांक 01 अगस्त 2025 धनबाद आगमन को लेकर एस.एस.एल.एन.टी महिला महाविद्यालय को सुरक्षा कारणों से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
अतः इसी बाबत नामांकन भी 02 अगस्त 2025 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। सभी छात्राओं को भी निर्देश दिया जाता है कि 01 अगस्त 2025 को महाविद्यालय न आएं।
