SSLNT Mahila Mahavidyalaya में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली आयोजित !

फाइलेरिया रोग एक अपंगता पैदा करने वाली बीमारी है जो पानी में पनपने वाले एवं सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है धनबाद जिले में फाइलेरिया रोग प्रसारण की दर काफी अधिक है I

फाइलेरिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट 1 के द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन आज दिनांक 24.2.2026 को किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्नातक तथा बी.एड की छात्राओं ने भाग लिया I

छात्राओं के द्वारा बनाए गए चार्ट और बैनर के माध्यम से फाइलेरिया रोग के कारण तथा रोकथाम का नारा लगाकर रैली निकाली गई I

इस रैली में छात्राओं के साथ प्रोफेसर इंचार्ज – 1 श्री विमल मिंज, एनएसएस यूनिट 1 प्रोग्राम ऑफिसर डॉ मोनालिसा साहा, बी.एड की विभागाध्यक्ष डॉ.सुजाता मिश्रा, डॉ धीरज मिश्रा, डॉ. गोविंद महतो ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया|

Categories: