एस. एस. एल. एन. टी एम. कॉलेज, धनबाद में प्राचार्य के आदेशानुसार SEBI और NSDL द्वारा एक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को निवेश और बचत के बारे में जागरूक करना, वित्तीय योजना और सही निवेश के महत्व पर जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता SEBI से जॉय अग्रवाल , AGM और NSDLसे विक्रम झा, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके साथ ही साथ आर.बी.आई के द्वारा क्विज प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी भी छात्राओं को दी गई।
कार्यक्रम को आयोजित करने में प्रोफेसर इंचार्ज -1 विमल मिंज और डॉ धीरज कुमार मिश्र की अहम् भूमिका रही।

