झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक सं- RUSA/Misc.-5/2022/HTESD-518 दिनांक: 30/10/2025 के अनुसार महाविद्यालय में 13 नवंबर 2025 को “क्विज” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी विभागों को मिलाकर कुल दस टीम ने सहभागिता की। जिसमें प्रिया बनर्जी, पूजा कुमारी को प्रथम, प्रज्ञा प्रसाद, प्राची राणा को द्वितीय और पम्मी कुमारी और तेजस्विनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिंज की अध्यक्षता में डाॅ शोभा सरिता, डॉ. धीरज कुमार मिश्रा, डॉ वैशाली सेन गुप्ता, डॉ. सुजाता सिंह, डॉ. लक्ष्मी मुर्मू, डॉ. अजिताभ चंदन ने किया।
