झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक सं-RUSA/Misc.-5/2022/HTESD-518 दिनांक: 30/10/2025 के अनुसार महाविद्यालय में 11 नवंबर 2025 को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I
जिसमें प्रिया, आदिति त्रिपाठी, अनुप्रिया, दुर्गा, दीपिका, निशा, आकांक्षा सुमन प्रिया, रानी मुखर्जी, मंजू कुमारी, विशाल कुमारी, रूपा चौहान, पलक कुमारी आदि कुल अठारह छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर इंचार्ज विमल मिंज की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ धीरज कुमार मिश्रा और डॉ वैशाली सेन गुप्ता ने किया।



