श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय और BBMKU के बीच शैक्षणिक सहयोग की नई मिसाल !

शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों के साझा उपयोग और आपसी सहयोग की एक नई मिसाल पेश करते हुए, श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में आज दूसरी बार महत्वपूर्ण शैक्षणिक समन्वय देखा गया।

इसके पहले भी एमए इन एजुकेशन हेतु (सत्र 21-23) के लिए संकायाध्यक्ष के अनुरोध पर कक्षाओं के सफल संचालन के लिए महाविद्यालय स्तर पर व्यवस्था की गई थी।

जो आज भी संचालित हो रही है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता गुप्ता के विशेष अनुरोध पर, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कॉलेज की अत्याधुनिक जंतु विज्ञान प्रयोगशाला (Lab) के उपयोग की अनुमति प्रदान की।

​इस शैक्षणिक सहयोग के अंतर्गत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रयोगात्मक कार्यों को संपन्न किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्रयोगशाला में उपलब्ध उन्नत उपकरणों का उपयोग कर अपने प्रयोग कौशल का संवर्धन किया।

​प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी ने इस अवसर पर कहा कि संसाधनों का साझा उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाता है और विश्वविद्यालय के साथ यह समन्वय कॉलेज के लिए गर्व की बात है। डॉ. नमिता गुप्ता ने लैब की सुविधाओं और कॉलेज प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

Categories: