श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में बी.एड विभाग का भव्य विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित !

आज दिनांक 08.01.26 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय के बी.एड विभाग द्वारा सेमेस्टर IV का विदाई समारोह एवम सेमेस्टर I के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा थे।

इस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात प्राचार्या महोदया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा को पौधा और पट्टचित्र देकर सम्मानित किया। इस समारोह मे कई रगं बिरंगे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राचार्या महोदया डा. शर्मिला रानी ने स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचारों का वर्णन किया और शिक्षा में संवदेनशीलता के महत्व को बताया एवं छात्राओं को भावी जीवन के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वाद दिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने छात्र जीवन में सभी शिक्षकों के योगदान के महत्व को बताया और छात्राओं को बताया की स्वयं को सामाजिक परिवर्तन के अनुसार बेहतर बनाएँ। उन्होंने छात्राओं को कार्य क्षेत्र की सभी चुनौतियों को स्वीकार करने को कहा।

विभागाध्यक्ष सुजाता मिस्रा ने भी छात्रो को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। मंच का संचालन सेमेस्टर III की स्वीटी एवम स्नेहा शाह ने किया। कार्यक्रम के अंत मे शिक्षिका नूतन मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम मे प्राचार्या महोदया डा. शर्मिला रानी, प्रोफेसर इंचार्ज बिमल सर, बरसर डा. सुमिता तिवारी विभागाध्यक्ष सुजाता मिस्रा एवं बी.एड विभाग की सभी शिक्षिकाएं प्रतिमा मिश्रा, डा. कल्याणी कुमारी, नूतन मिश्रा, विनोती त्रिवेदी, जोशी पूनम किंडो एवं शिल्पी उपस्थित थी।

Categories: