आज दिनांक :- 14/11/2025 ‘विज्ञान और नवाचार’ थीम पर श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में भव्य प्रदर्शनी छात्राओ के द्वारा दिखाया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय “विज्ञान, नवाचार और सतत् विकास” (Science, Innovation and Sustainable Development) रखा गया, जिसमें छात्राओ ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. राजीव प्रधान विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग, पी .के. राय कॉलेज धनबाद ने किया। प्राचार्या ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि और उपस्थित सभी दर्शकों का स्वागत किया।
प्रदर्शनी में सत्रह मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसी नवीनतम वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित थे।
प्राचार्या ने इस अवसर पर कहा कि “विज्ञान प्रदर्शनी हमारे छात्राओं की वैज्ञानिक जिज्ञासा और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देने का एक मंच है। हमें गर्व है कि हमारे छात्राओं ने राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए इतने रचनात्मक और व्यावहारिक मॉडल प्रस्तुत किए हैं।
यह उनकी वैज्ञानिक सोच को दर्शाता है, जो राष्ट्र के तकनीकी भविष्य के लिए आवश्यक है।” प्रदर्शनी का मूल्यांकन डॉ. राजीव प्रधान विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग, पी .के. राय कॉलेज धनबाद द्वारा किया गया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
