मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक :-5 /RUSA-148/2018-372 दिनांक 04.08.2026 के आलोक में चलाए जा रहे #NewVoters Campaign के अंतर्गत आज श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में प्रथम बार मतदाता बनने हेतु छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुकी पात्र छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया तथा भारत निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण की जानकारी प्रदान की गई।
अभियान के दौरान 75 छात्राओं ने नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण (New Registration) कराया, जो युवा मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ती सहभागिता का सकारात्मक संकेत है।
इस अवसर पर छात्राओं ने #NewVoters अभियान के तहत सेल्फी लेकर महाविद्यालय के Facebook Page एवं अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा करने का संकल्प भी लिया तथा अन्य पात्र युवाओं को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नव-पंजीकृत छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पहला मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। सभी पात्र छात्राओं से समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।



