आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद के लक्ष्मी नारायण सभागार में गृह विज्ञान विभाग की ओर से ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. शांता बड़ाईक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गृह विज्ञान विभाग की ओर से मुख्य वक्ता को फ्लॉवर पॉट (पौधे का गमला) देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद जिले की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) एवं इस महाविद्यालय की ही प्रतिष्ठित पूर्ववर्ती छात्रा (Alumna) डॉ. साधना उपस्थित थीं। उन्होंने अपने संबोधन में इस वर्ष के निर्धारित विषय “Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works.” पर विस्तार से प्रकाश डाला और शिशु के स्वस्थ विकास के लिए स्तनपान के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा स्तनपान के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में डॉ. सुनीता हेम्ब्रोम, डॉ. शोभा, डॉ. प्रीति सहित अन्य गणमान्य शिक्षकगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या ने सभी को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में गृह विज्ञान विभाग एवं महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सत्र के अंत में गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका द्वारा स्तनपान के बारे में विशेष बातें बताई गईं और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


