श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस !

15 अगस्त को श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में उनासिवाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. शर्मिला रानी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा, “यह दिन हमें हमारी आज़ादी की कीमत और जिम्मेदारी दोनों की याद दिलाता है।

हमें मिलकर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।” तत्पश्चात् प्राचार्य ने इस साल के स्वतन्त्रता दिवस के थीम ‘नया भारत’, जो सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाएगा, उस पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन स्नेहा एवं स्वीटी ने किया। अंत में छात्राओं को मिठाइयाँ वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज सर, शिक्षक, शिक्षिकाएँ और छात्राएँ उपस्थित थे।

Categories: