विश्वविद्यालय के आदेशानुसार श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में दिनांक 8.7.2025 से 11.7.2025 तक नई शिक्षा नीति 2020 के तत्वावधान में सेमेस्टर छः की सभी छात्राओं को चौथे वर्ष (सेमेस्टर 7 तथा 8) के लिए एडवांस मेजर पेपर और रिसर्च पेपर को लेकर विस्तृत जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी गई,ताकि आगामी सेमेस्टर 7 एवं सेमेस्टर 8 में विषय चयन को लेकर छात्राओं के मध्य किसी तरह की संशय की स्थिति ना रहे।
चार दिनों तक चले इस कार्यशाला में सभी विषयों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला सह एन ई पी समन्वयक डॉ वैशाली सेन गुप्ता ने विषयों को लेकर सभी का संदेह या शंका को सफलता पूर्वक दूर करने का प्रयास किया।




