श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में उत्साह के साथ मना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस !

आज दिनांक :- 22/ 1/ 2026 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष यह दिवस “मेरा भारत, मेरा वोट” की थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस वर्ष की थीम ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में B.Ed विभाग से शिवानी अग्रवाल, पिंकी कुमारी, जय ललिता किस्कू और राजनीति शास्त्र विभाग से तनीषा सिन्हा ने अपनी ओजस्वी वाणी से लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. मोनालिसा शाहा ने उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं और स्टाफ को ‘मतदाता शपथ’ दिलाई।

शपथ के माध्यम से सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और धर्म, जाति या भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी, समस्त प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Categories: