बजाज फिन सर्विस के साथ 2 साल के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर!

आज दिनांक 9 जुलाई 2025 को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय, धनबाद ने बजाज फिन सर्विस के साथ 2 साल के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया । एमओयू के तहत बजाज फिन सर्विस अपने सीएसआर के तहत कॉलेज की छात्राओं को कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए 100 घंटे का प्रशिक्षण देगा यह प्रशिक्षण 40-40 के समूह में लगभग 45 दिनों तक कॉलेज कैंपस में ही कराया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। बैंकिंग, इंश्योरेंस सहित फाइनेंस के क्षेत्र में रोजगार के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसकी कोर्डिनेटर कॉमर्स विभाग की प्रोफेसर मनमीत कौर होंगी मौके पर प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी एवं डॉ शोभा सरिता तथा बिमल मिंज उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *