पोस्ट बजट वेबिनार में श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय की सहभागिता !

आज दिनांक 9 मार्च, 2026 को श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट महिला महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पत्र संख्या :- D.O.No. 2-6/2025(CPP-II) के अनुपालन में, महाविद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भारत सरकार द्वारा आयोजित “Post Budget Webinar” में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

बजट 2026′ के प्रावधानों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित विशेष वेबिनार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस वेबिनार का मुख्य केंद्र ‘पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप’, ‘STEM संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल’ और ‘दिव्यांगजन कौशल योजना’ जैसे महत्वपूर्ण विषय रहे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए कहा कि आज का नया भारत अपनी बेटियों और अपने दिव्यांग साथियों की शक्ति पर भरोसा करता है। हर जिले में STEM संस्थानों के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के सपनों को उड़ान देने वाला एक सुरक्षित आधार है।

जब हमारी बेटियाँ विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नेतृत्व करेंगी, तभी भारत वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाएगा।प्रधानमंत्री ने ‘पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप’ की परिकल्पना को साझा करते हुए कहा कि ये टाउनशिप भारत को दुनिया का ‘ज्ञान केंद्र’ (Knowledge Hub) बनाएंगी, जहाँ शिक्षा, शोध और नवाचार का अद्भुत संगम होगा।

वेबिनार के अंत में प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को मिशन मोड में लागू करें ताकि इनका लाभ समय सीमा के भीतर देश के युवाओं तक पहुँच सके।

Categories: