एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती !

आज दिनांक 9.5.26 को एस.एस.एल.एन.टी. महिला महाविद्यालय, धनबाद में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्राचार्या डा. शर्मिला रानी ने अपने भाषण में उनके जीवन, व्यक्तित्व, कला एवं साहित्य के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि गुरूदेव ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त करके भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रवीन्द्र संगीत, कविता पाठ, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन उत्कर्षा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर आंकाक्षा शर्मा ने दिया। कार्यक्रम मे सभी शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

Categories: