एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन !

एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 11 दिसंबर 2025 को कॉलेज के श्री लक्ष्मी नारायण ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया।

प्राचार्या ने छात्राओं को मानवाधिकारों के महत्व के बारे में बताया। संगीत विभाग की छात्राओं ने मानव अधिकार पर गीत प्रस्तुत किया। अंग्रेजी विभाग की बिपाशा दत्ता ने महिला अधिकारों पर नृत्य प्रदर्शन किया।

बी.एड विभाग की उत्कर्षा चौधरी ने मानवाधिकारों पर अपने विचार रखे। राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने आदिवासी अधिकारों, महिला अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए और कविताएँ सुनाईं।

राजनीति विज्ञान विभाग के छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों पर मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की नीलू और बबली ने किया।

अंत में रामाकृष्णा आईएएस अकादमी ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुमिता तिवारी ने दिया। महाविद्यालय की शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

Categories: