एसएसएलएनटी कॉलेज की छात्रा स्नेहा गौरव राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित !

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के बी.एड विभाग की तृतीय सेमेस्टर की प्रतिभाशाली छात्रा स्नेहा गौरव को वैश्विक आध्यात्मिक संस्था हार्टफुलनेस संगठन द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

छात्रा ने राज्य स्तर पर द्वितीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आठंवा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डा.शर्मिला रानी के निर्देशन मे हार्टफुलनेस संगठन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कालेज की सभी छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस संगठन झारखंड के रिजनल फैसिलिटेटर श्री नरेश चावङा ने ध्यान, योग और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान एवं बी.एड विभाग की विभागाध्यक्ष सुजाता मिश्रा ने ध्यान के महत्व को समझाया।

इस सम्मान से न केवल छात्रा का मनोबल बढ़ा है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थे।

Categories: